PM सुरक्षा बीमा-योजना में ₹20 में 2 लाख का इंश्योरेंस18 से 70 साल का व्यक्ति ले सकता है फायदा

/ Sep 26, 2026
👁 0 Views

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपए सालाना यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इस बीमा योजना में लाभार्थी की दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है।

यह 1 साल की अवधि वाली पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू कराया जा सकता है। इस योजना में दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर बीमा का पैसा मिलता है। इसका सालाना प्रीमियम केवल 20 रुपए है। योजना के अनुसार ‘दुर्घटना’ का अर्थ किसी अचानक, अप्रत्याशित और बाहरी या दृश्य कारणों से हुई घटना से है। प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, बाढ़ जैसी घटनाएं दुर्घटना के दायरे में आती हैं, इसलिए इनसे हुई मौत या विकलांगता पर क्लेम मिलेगा। सुसाइड इसमें कवर नहीं होता, लेकिन मर्डर के मामलों में भी इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलता है।

प्रीमियम का भुगतान बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट से ‘ऑटो-डेबिट’ सुविधा के जरिए साल में एक बार में होता है। बीमा की अवधि हर साल 1 जून से 31 मई तक होती है। अगर कोई व्यक्ति शुरुआती समय में शामिल नहीं हो पाता, तो वह बाद के महीनों या सालों में भी वार्षिक प्रीमियम देकर जुड़ सकता है। हालांकि, रिस्क कवर प्रीमियम कटने की तारीख से ही शुरू होगा। भारत में स्थित बैंक में खाता रखने वाले NRI भी यह कवर ले सकते हैं। हालांकि, क्लेम की स्थिति में राशि का भुगतान केवल भारतीय रुपए में ही किया जाएगा।

Share0Shares