PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई2029 में 36.74 करोड़ यही वोटर

/ Sep 26, 2026
👁 0 Views

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए।

मोदी इस जेन-जी प्रोग्राम में तब पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन-जी के वोटों के अधिकार छीने जाने की बात कही थी। कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मुद्दा उठाया था।

राजनीतिक दलों के बीच जेन-जी इसलिए अहम हैं, क्योंकि 2029 के आम चुनाव में 36.74 करोड़ वोटर यही होंगे। यानी देश की कुल आबादी का 26%।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में भजन क्लबिंग ट्रेंड का जिक्र किया था। उन्होंने तारीफ की थी कि कैसे भारत की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और आस्था को आधुनिक जीवनशैली के साथ खूबसूरती से जोड़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा था कि भजन क्लबिंग ट्रेंड को हमारी जेन-जी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। इससे पहले जनवरी 2026 में मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने इस ट्रेंड की जमकर सराहना की थी।

Share0Shares