एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड

/ Sep 26, 2026
👁 1 Views

महिला कबड्डी में लगातार 5वीं बार मिला मेडल
अनाहत विमेन स्क्वॉश सिंगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय

नागोया (जापान)। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। भारतीय टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। उसने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। पुरुष टीम का फाइनल दोपहर 2:30 बजे ईरान से होगा।
18 साल की अनाहत सिंह स्क्वॉश के विमेन सिंगल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वहीं, अभय सिंह ने मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराया। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल आया

लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है। 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इंडिया को ब्रॉन्ज मिला था।

भारत की अनाहत सिंह ने स्क्वॉश के विमेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। वे इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अनाहत ने जापान की वतनाबे को हराया। अनाहत दो गेम से पिछड़ रही थीं। उनके के खिलाफ तीसरे गेम में दो मैच पॉइंट थे, लेकिन उन्होंने दोनों बचाए और गेम जीत लिया। चौथे और 5वें गेम में वतनाबे को कोई मौका नहीं दिया। वतनाबे वर्ल्ड नंबर-6 हैं, जबकि अनाहत की रैंकिंग 17 है।

Share0Shares